Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिले में पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शांति भंग की आशंका के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जानकारी के अनुसार, थाना थरियांव से 04, थाना धाता से 02, तथा थाना सुल्तानपुर घोष से 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की है। थाना बकेवर से 01 वारंटी, थाना खागा से 02 वांछित, थाना हथगांव से 01 वांछित तथा थाना कोतवाली से 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान 03 वाहनों से 2000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया, 78 वाहनों का चालान किया गया और 01 वाहन को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।