कल निकलेगी गायत्री परिवार की नारी गौरव मंगल यात्रा  लखीमपुर के मीरपुर रसौरा तिराहे पर होगा पांच दिवसीय आयोजन

LAKHIMPUR KHERI: अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा गायत्री परिवार की संस्थापक अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विराट नारी उत्कर्ष समारोह का शुभारंभ कल 6 नवंबर गुरुवार को नारी गौरव मंगल यात्रा के साथ होगा। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया नारी गौरव मंगल यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजन स्थल श्रीराम वाटिका मैदान मीरपुर रसौरा तिराहा रामापुर रोड से प्रातः 10 बजे से होगा। यात्रा आयोजन स्थल से आरम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर आएगी। निर्माण व्यवस्था देख रहे वरिष्ठ परिजन गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मान सिंह ने बताया मंगलवार शाम तक आयोजन स्थल पर प्रशिक्षण पंडाल, आवास पंडाल, भोजनालय, शौचालय, स्नानालय, प्रदर्शनी, देवात्मा हिमालय, सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा स्मारक आदि के निर्माण में गायत्री परिवार के समयदानी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। समय के लिए जनपद सीतापुर, बहराइच, गोंडा, वाराणसी, मऊ, बस्ती जिलों के समयदानी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा ने बताया बुधवार शाम से ही विभिन्न जनपदों से प्रशिक्षण के लिए महिलाएं पहुंचेंगी। विराट नारी उत्कर्ष समारोह में एक हजार महिलाओं की देव परिवार निर्माण प्रशिक्षण की आवासीय व्यवस्था बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *