बजाज समुह के संस्थापक स्वर्गीय जमना लाल बजाज जी की 136 वी जयंती आज बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पलिया कलां खीरी।बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोलागोकर्णनाथ, पलिया कला,खंभारखेडा के प्रांगण में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बजाज समुह के संस्थापक स्वर्गीय जमना लाल बजाज जी की 136 वी जयंती आज बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी I  गोला चीनी मिल के यूनिट हेड  राकेश यादव,पलिया चीनी मिल के यूनिट हेड ओ पी चौहान, खंभारखेडा चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने सभी अधिकारियों के साथ अपने अपने चीनी मिलो मे  स्वर्गीय जमना लाल बजाज जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
इसके  उपरांत  बजाज पब्लिक स्कूल गोला के बच्चों द्वारा राम धुन भजन प्रस्तुत किया गया I अंत में श्री यादव ने स्वर्गीय जमना लाल बजाज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *