Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मौके पर बिलहरी वन चौकी इंचार्ज के साथ पहुंचे वाचरो ने की क्षेत्र मे कांबिंग
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी।महेशपुर रेज की विलहरी वीट के गांव मूडा अस्सी मे फिर ऐक बार बाघ होने की लोकेशन मिलने के बाद ग्रामीणो मे दहशत का माहौल वना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर रेज की बिलहरी वीट के गाँव मूडा अस्सी मे गांव व निवासी प्रह्लाद सिंह के खेत मे गन्ने की छिलाई करने गये ग्रामीणो ने ऐक मृत गौवश का अधखाया शव देखने के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणो को सूचना के पश्चात फौरन ही मौके पर पहुचे वन दरोगा अजीत सिंह व स वाचर, सचिन वर्मा, रोहित सिह व बाघ मित्र अरविंद कश्यप ने मौके पर पहुंचकर गोवंशीय के शव को व बाघ के पगचिह्न देखकर क्षेत्र मे बाघ होने की पुस्टि की है। और ग्रामीणो को सचेत किया गया है। उधर मूडा अस्सी गांव के निकट बसे गांव कोटखेरबा के ग्रामीणो कई दिनो से बाघ देखे जाने की बात कर रहे है। और वह लोग खेतो मे नही जा रहे है। अजीत सिंह
वन दरोगा बिलहरी वीट
महेशपुर रेज खीरी। ने बताया ग्रामीणो की सूचना पर वह मूडा अस्सी गांव पहुचे थे प्रथम द्रटया गौवंशिय शव कई दिन का पूराना लग रहा है। बाघ के पगचिह्न भी स्पस्ट रूप से नही दिख रहे थे,लेकिन ग्रामीणो की सुरक्षा के द्रस्टिगत क्षेत्र मे गस्त कराई जा रही है।