Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को 70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के श्री राजन कुमार श्रीवास्तव , कमांडेंट के दिशा निर्देशन एवं श्री मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी के अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही तथा रमपुरवा प्रथम में दो दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान (एक भारत श्रेष्ठ भारत )थीम के तहत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी, ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं मटेही गांव के पूर्व प्रधान उच्च प्राथमिक विद्यालय मटेही एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।तत्पश्चात पुरुष वर्ग में फुटबॉल खेल एवम् महिला वर्ग में बैटमिटन खेल का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को श्री मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा फुटबॉल तथा फुटबॉल नेट और बैडमिंटन टीम को बैडमिंटन तथा बैडमिंटन नेट और सटल काक प्रदान किया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। तथा उन्होंने बल की प्रशंसा की।इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया तथा द्वितीय कमान अधिकारी ने स्कूल के अध्यापकगण तथा ग्राम वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।द्वितीय कमान अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा स्कूली बच्चों के भविष्य की कामना करते हुए देश निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण अनुशासन और एक जुटता बनाए रखते हुए देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर “बी”समवाय प्रभारी मुमिन बरुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय के मटेही तथा रामपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा मटेही गांव के पूर्व प्रधान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।