Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन घर में घुसकर पीड़ित पर हमले को लेकर लालगंज पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के रायपुर भगदरा निवासी रिबई के पुत्र रफीक ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीन नवंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। इस बीच रंजिश को लेकर गांव के लाल मोहम्मद पुत्र तकी व शहंशाह पुत्र लाल मोहम्मद एवं फातिमा पत्नी लाल मोहम्मद उसके दरवाजे पर पहुंचकर गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपियो ने पीड़ित के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पत्नी गुलनाज व भाभी रूबीना दौड़कर आयीं तो यह लोग इन्हें भी मारपीट कर चुटहिल कर दिया। घायल जान बचाने को घर के अंदर घुस गये तब वहां भी आरोपियों ने मारपीट की। शोरशराबा सुनकर गांव के दौड़े तब आरोपी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लाल मोहम्मद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।