Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आरएसएस के घर घर सम्पर्क अभियान का शुभारंभ
PRATAPGARH NEWS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के नगर की सभी बस्तियों में एवं सभी विकास खंडो के सभी मंडलों में एक साथ शताब्दी वर्ष के अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। सम्पर्क अभियान का शुभारंभ वहां पर स्थित मंदिरों में स्थापित देवी, देवताओं को भारत माता का चित्र, पत्रक व साहित्य एवं स्टीकर समर्पित कर पूजन अर्चन कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग संघचालक रमेश, विभाग कार्यवाह हरीश,जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, काशी प्रांत के घुमंतू कार्य के संयोजक शशिभाल, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ व शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। घर-घर संपर्क अभियान के क्रम में आज प्रातः काल प्रतापगढ़ नगर के बेल्हा बस्ती में सर्वप्रथम मां बेल्हा देवी में भारत माता का चित्र, पत्रक, साहित्य व स्टीकर समर्पित करते हुए दर्शन पूजन कर प्रारंभ किया। इसके पश्चात घर-घर संपर्क अभियान करते हुए कार्यकर्ताओं ने घरों पर स्टिकर लगाए तथा परिवार के मुखिया को पत्रक ,भारत माता का चित्र व साहित्य देकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा समाज में किए गए कार्यों एवं भविष्य में पंच परिवर्तन के माध्यम से एक उत्कृष्ट एवं समृद्धशाली राष्ट्र की संकल्पना हम कैसे कर सकते हैं। इस विषय को लेकर पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन की तरफ बढ़ाने का प्रयत्न हम सब मिलकर करेंगे। कार्यकर्ताओं ने आगे बताते हुए कहा कि संघ की स्थापना ऐसे समय में हुई जब हमारा देश स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहा था, डॉक्टर हेडगेवार का मानना था कि राष्ट्र की स्वतंत्रता तो मिल जाएगी किंतु यह चिरकाल तक किस प्रकार बनी रहेगी एवं राष्ट्र परम वैभव को कैसे प्राप्त करेगा यह एक चिंतनीय विषय है और यह तभी संभव है जब पूरे राष्ट्र का हिंदू समाज संगठित होगा। इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। क्योंकि जाति, भाषा, प्रांत ,वेशभूषा आदि के आधार पर असंगठित हुए हिंदू समाज को हिंदुत्व के आधार पर संगठित करने की अवधारणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया। जिसके आधार पर आज समाज में आमूल चूल परिवर्तन दिखाई पड़ता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक स्वप्रेरणा से प्रतिदिन समाज की सेवा करने का कार्य करते रहते हैं देश में कोई भी प्राकृतिक आपदा अथवा किसी को कष्ट या किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसे दूर करने और उसमें सहयोग करने का कार्य करते रहते हैं। आज संघ के स्वयंसेवक समाज के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार आदि विषयों पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने का कार्य कर रहे हैं।
इसी प्रकार पंच परिवर्तन के माध्यम से स्वयंसेवक नियमित रूप से समाज परिवर्तन और समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वाधारित जीवन शैली तथा नागरिक कर्तव्य बोध के माध्यम से संपूर्ण समाज को संगठित कर देश के सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करना और समाज में स्थाई परिवर्तन लाने हेतु समाज की व्यवस्थाओं का युगानुकूल निर्माण करना संघ का लक्ष्य है। सम्पर्क अभियान के दौरान नगर कार्यवाह अंकित, राघवेंद्र सिंह, शिवकुमार, अजीत कुमार, शिवेश शुक्ला ,महेश गुप्ता, दिव्या मिश्रा ,कामिनी श्रीवास्तव, नीरज अग्रहरि,गिरीश पांडेय,महेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।