Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परमार्थ प्रेरणा सेवा समिति द्वारा आयोजित धर्म संस्कार महोत्सव में हुआ कार्यक्रम
FATEHPUR NEWS: जिले के बिंदकी तहसील के अमौली क्षेत्र के बुढ़वा गांव में परमार्थ प्रेरणा सेवा समिति द्वारा आयोजित धर्म संस्कार महोत्सव के तहत 28 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।यह आयोजन श्री विष्णु महायज्ञ एवं मेले के अंतिम दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव 29 नवंबर को शुरू हुआ था। इसमें श्री विष्णु महायज्ञ और राधा कृष्ण मेले के साथ कृषि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दी गईं, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। महोत्सव के अंतिम दिन जब 28 जोड़े सामूहिक विवाह पंडाल में पहुंचे, तो पूरा पंडाल मंगल गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने पारंपरिक गीत जैसे हर बास मंडप छाए,सिया जी को ब्याह राम आए गाए। बारातियों के आगमन पर परंपरागत ढंग से द्वारचार की रस्म भी निभाई गई। बैंड की धुन के साथ बारात पहुंची, जहां कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष का स्वागत किया। इसके बाद सभी जोड़े मंच पर पहुंचे और जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्री रघुवर कोमल कमल नयन को पहिराउ वरमाला जैसे मांगलिक गीत गाए गए। मंच पर एक साथ 28 जोड़ों का होना एक यादगार दृश्य था। क्षेत्रीय विधायक और समाजसेवियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह के उपरांत सभी जोड़ों को दान-दहेज के साथ विदाई दी गई।आयोजन समिति के सदस्यों ने कन्याओं के पैर छूकर उन्हें नगद राशि भेंट कर विदा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक जयकुमार जैकी और ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विवाह संपन्न होने वाले जोड़ों में गौरी संग दुर्गेश कुमार, प्रियंका संग रोहित कुमार, रंजना संग अनिल गुप्ता, डाली संग दीप किशोर, सुमन संग राहुल, सोनी संग सुशील कुमार, सीमा संग सुधीर, उर्मिला संग हरिश्चंद्र, शिवानी संग अरविंद, पूजा संग अनिल, पूजा संग चंद्रभान, अंकित संग जयराम, ममता संग राजेश, सपना संग इंद्रजीत, संगीता संग सुरेंद्र कुमार, प्रतिभा संग दीपक, सलोनी संग वीरेश कुमार, राखी संग संजय, ननकी संग कामता प्रसाद, खुशी संग संजय, साधना संग यीशु, गोमती देवी संग आशीष, शिवानी संग वीरेंद्र, रोशनी संग सूर्य प्रकाश, सोनम संग अरविंद कुमार, शिमला संग पंकज, साधना संग पवन और एकता संग अजय कुमार शामिल थे।