Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान टीमों ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे — वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 — के उपयोग के बारे में बताया गया। एंटी रोमियो टीमों ने जगह-जगह पंपलेट बांटकर और डेमो दिखाकर महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।