ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन की जिला कार्यकारिणी हुई गठित

जनपद में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन और मार्गदर्शन

FATEHPUR NEWS: जनपद में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। उम्मीद है कि इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी और डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया है। इन दोनों संरक्षकों ने संयुक्त रूप से नई जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में अमित मौर्या को जिला अध्यक्ष, आदित्याँश को जिला उपाध्यक्ष और चेतन यादव को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनीश अहमद वरिष्ठ महासचिव और शोबी क़ासिम स्टेट ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। अन्य पदाधिकारियों में मो. मारुफ (जिला सचिव), अभिषेक राणा (महासचिव), गोविन्द पटेल (अनुशासन प्रभारी) और मुकेश कुमार (मीडिया प्रभारी) शामिल हैं। महिला प्रकोष्ठ में एड. नमिता सिंह को जिला महासचिव और कंचन धर्मकांति को जिला सचिव बनाया गया है। संरक्षक अशोक तपस्वी ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से संस्था के उद्देश्यों को सार्थक रूप से प्राप्त करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आग्रह किया। संगठन के महानिदेशक एबी बाबू और राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शिवस्वरूप (सेवानिवृत डिप्टी एस पी) ने संगठन के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन क्रिकेट सहित अन्य खेल आयोजनों के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *