Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: यातायात माह नवंबर के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता के नेतृत्व में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया चालकों, बिना फिटनेस व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री वितरित की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।