शांति भंग की आशंका में 16 लोग गिरफ्तार, 123 वाहनों का चालान

FATEHPUR NEWS: जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। थाना धाता से 2, जाफरगंज से 1, बकेवर से 4, जहानाबाद से 3 और गाजीपुर से 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा थाना गाजीपुर पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस ने जांच अभियान के दौरान 123 वाहनों का चालान किया और 2 वाहनों से 2000 रुपये का शमन शुल्क वसूला। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *