बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने खराब फसलों पर उठाई मुआवजे की मांग

संगठन ने आंदोलन की दो चेतावनी
FATEHPUR NEWS: बुंदेलखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने फतेहपुर के खागा स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों को बर्बाद फसलों के वीडियो दिखाए। उन्होंने बताया कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों की स्थिति अत्यंत खराब है और वे भुखमरी के कगार पर हैं। फतेहपुर सहित पूरे बुंदेलखंड में मूंगफली, धान, उड़द, मूंग और तिल जैसी फसलें जलभराव और गिरने से पूरी तरह चौपट हो गई हैं। इससे किसानों की मेहनत और पूंजी दोनों पर भारी संकट आ गया है।
प्रवीण पांडेय ने प्रशासन से जल्द से जल्द किसानों के नुकसान का जायजा लेने और मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से किसानों की मदद के लिए तुरंत आगे आना चाहिए। पांडेय ने जोर दिया कि केवल धान ही नहीं, बल्कि अन्य फसलों को हुए नुकसान का भी जमीनी स्तर पर टीम भेजकर सर्वे कराया जाना चाहिए। उन्होंने फतेहपुर के जिलाधिकारी से प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता और फसल क्षतिपूर्ति प्रदान करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *