Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

2 दुकानों का लाइसेंस निरस्त एवं 07 दुकानों को नोटिस की गई जारी
KAUSHAMBI NEWS: उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने जनपद के कृषकों को उचित दर पर डी.ए.पी. एवं यूरिया खाद सुनिश्चित कराने के लिए पश्चिम शरीरा, टेवा, बैरमपुर एवं महेवाघाट में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभयराज गुप्ता ने सिराथू क्षेत्र में शहजादपुर व कल्याणपुर आदि स्थानों पर खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा खाद के दुकानों के औचक निरीक्षण में स्टॉक बोर्ड न लगाए जाने व स्टॉक रजिस्टर न बनाने अथवा अपूर्ण पाए जाने, कृषकों को रसीद न दिए जाने एवं ओवररेटिंग आदि कमी पाए जाने पर 02 दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया एवं 07 दुकानों को नोटिस जारी की गई। पश्चिम शरीरा में शारदा प्रसाद एंड ब्रदर्स उर्वरक विक्रेता द्वारा कृषक विश्वनाथ पुत्र छोटेलाल को 04 बोरी डी.ए.पी. के मूल्य रुपए-5400 के सापेक्ष रुपए-6500 लिए जाने की शिकायत पर उप कृषि निदेशक ने उर्वरक विक्रेता से रुपए-1100 कृषक विश्वनाथ को वापस कराया।