Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: नवाचारों के प्रयोग से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन बढ़ाने के लिए नेवादा बीआरसी में नालेज शेयरिंग व टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के कई शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों के प्रयोग के लिए बनाए गए टीएलएम स्टाल लगाकर एक दूसरे से उसे शेयर किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा ने भी स्वयं के द्वारा बनाए गए टीएलएम चकरी घुमाओ शब्द बनाओ, पत्ता गोभी, फूल गोभी, बया चिड़िया व उसके घोंसले सहित शिक्षण गतिविधियों के कई नवाचारों का प्रस्तुतिकरण किया। सुमन के उत्कृष्ट टीएलएम प्रदर्शन व प्रयोग विधि बताए पर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका ने बताया कि टीएलएम के प्रयोग से बच्चों को शिक्षण अभ्यास कराने व उनके अंदर समझ विकसित करने में बहुत आसानी होती है और बच्चा इस तरह बहुत जल्दी विषय को समझ जाता है। इस तरह के प्रयोग से बच्चों के अंदर संकोच नहीं रहता है और वह अपने शिक्षक से बेहिचक सवाल पूछ कर उसका समाधान निकलता है।