Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: टीचर्स प्रीमियर लीग के अंतर्गत जिला स्टेडियम टेवा व विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमली गांव में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच खेले गए। उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत विद्या भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री प्रकाश शुक्ला ने फीता काटकर के किया। पहले मुकाबले में सनराइजर्स मूरतगंज ने निर्धारित 12 ओवर में 103 रन बनाए तथा सिराथू चैंपियंस को 104 रनों का लक्ष्य दिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में सिराथू चैंपियंस को अंतिम गेंद पर एक रन चाहिए था जिसे उन्होंने 12वीं और की अंतिम गेंद में हासिल करके इस मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। जिसमें कमलेश तिवारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की पारी खेली व चार विकेट हासिल किए इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वही सनराइजर्स मूरतगंज की तरफ से सूरज सिंह ने 31 रनों की पारी खेली। दूसरा मुकाबला मूरतगंज स्टार्स बनाम मंझनपुर फाइटर के बीच खेला गया जिसमें मूरतगंज स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए। मंझनपुर फाइटर जवाब में 12 ओवर की समाप्ति पर 86 रन बना सकी। इस प्रकार से स्टार्स मूरतगंज ने मुकाबले को 42 रनों से जीत लिया। तीसरा मुकाबला कड़ा बनाम सरसवा के बीच खेला गया। जिसमें कड़ा सुपर किंग ने निर्धारित 12 ओवर में 124 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें अभिषेक सिंह ने बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली। जवाब मे सरसवा ने 11 ओवर की समाप्ति पर 130 रन बनाकर मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। सरसवा की टीम की ओर से रोहित मिश्रा ने बेहतरीन 57 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वही सरसवा की टीम की तरफ से जैलेश कुमार ने 10 गेंद में 30 रनों की आकर्षक पारी खेली। वही एक अन्य मुकाबले में मूरतगंज सनराइजर्स का मुकाबला चायल की टीम से हुआ।चायल के कप्तान रघुनाथ द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो सही साबित नही हुआ। चायल की पूरी टीम 10 ओवर में 49 बनाकर ऑल आउट हो गई। मूरतगंज सनराइजर्स को 50 रन का लक्ष्य जीत के लिए दिया गया। इस मुकाबले में सुशील तिवारी ने दो ओवर में 12 रन खर्च करके पांच विकेट हासिल की है जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वही संदीप आनंद ने दो विकेट मारुति नंदन त्रिपाठी ने एक विकेट सूरज सिंह ने दो विकेट हासिल किए। रवि पाठक के कुशल नेतृत्व में मूरतगंज सनराइजर्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। अंतिम मुकाबला कौशांबी स्मैसर्स और मंझनपुर फाइटर के बीच खेला गया। कौशांबी स्मेसर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसमे प्रदीप कुमार ने 37 रन कृष्ण प्रकाश ने 40 रन और पांच विकेट हासिल किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । राहुल सिंह ने 15 रन बनाए। वहीं दिव्या ने एक विकेट व संजीव कुमार सिंह ने एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार कौशांबी स्मैसर्स ने इस मुकाबले को 68 रनों से जीत लिया।