Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास शर्मा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और क्षेत्र में कार्य के दौरान आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही ग्राम पंचायत अधिकारियों की आवाज बुलंद होगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता के साथ गति आएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एक-दूसरे का सहयोग करने और समस्याओं को संगठन के माध्यम से हल कराने का आह्वान किया।इस मौके पर आफताब आलम, अजय सिंह, ताज मोहम्मद, निखिल सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया।