चुनार रेलवे हादसे की खबर सुनते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मड़िहान विधायक, व्यक्त किया गहरा दुःख

MIRZAPUR NEWS: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए और मीरजापुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से भेंट की।
विधायक ने इस हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया और कहा कि यह हृदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के उपचार और पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *