मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन आज

JAUNPUR/SHAHGANJ NEWS: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह के  आदेश पर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। सीएचसी अधीक्षक  डा. रफीक फारूकी ने बताया कि  शिविर में आम जनमानस को समस्या के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को उचित परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक बीमारी के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देना है। यह बीमारियां शारीरिक बीमारियों की तरह  उपचार के बाद ठीक होंगे। इससे स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक होंगे। इसका पंजीकरण  निशुल्क होगा। पात्र दिव्यांग भी लाभान्वित होंगे।  उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की अपील की है। इसका पंजीकरण  निशुल्क होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *