सत्ता पक्ष को आइना दिखाना पत्रकारिता का मूल धर्म: रितेश अग्रवाल

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में मनाई गई
JAUNPUR NEWS: आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में दिल्ली के श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार की देर शाम तक मनाया गया। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से पत्रकार शामिल हुए। मुख्य अतिथि दिल्ली प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारिता तलवार की धार के समान है। सभी पत्रकारों को लोकतंत्र को मजबूती दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए। सत्ता पक्ष को आइना दिखाना ही पत्रकारिता का धर्म है। उन्होंने संगठन के प्रयासों को सराहा। प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक, विशिष्ट अतिथि डॉ अमित राय जैन एवं सीकर विश्वविद्यालय राजस्थान के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने बताया कि संगठन पूरे देश के सभी पत्रकारों के खिलाफ होने वाले अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ अन्याय और अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शिवाजी रतन कांबले एवं आयोजक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत जैन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश जैन, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रवक्ता संजय पांडेय सरस, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जैन, महासचिव रजनीश जैन, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, विजय कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार पांडेय, डॉक्टर बृजेश यदुवंशी, सुशील कुमार स्वामी, विनोद कुमार मिश्रा, रजनीश जैन, श्रेयांश जैन, अनूप विजय, गौरव जैन, राहुल जैन, शशांक जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *