हजारों टिमटिमाते दीपों के रोशनी में गंगा पूजन व देव दिपावली संपन्न

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व पूर्व सांसद पं.गोरखनाथ पांडेय ने गंगा आरती और दीप प्रज्ज्वलित कर किया देव दीपावली का शुभारंभ
BHADOHI NEWS: डीघ ब्लाक के सीतामढ़ी वाल्मीकि गंगा घाट पर बुधवार को हजारों दीपों के रोशनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद पं.गोरखनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती और दीप प्रज्ज्वलित कर देव दिपावली का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं.गौरखनाथ पांडेय फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्रम भेंटकर किया। जहां पर भजन से लोकगीत गायन का कार्यक्रम चलता रहा। गायक कलाकार ऋतिक तिवारी ने अपने भजनों व लोकगीतों से समा को पूरी तरह बांधे रखा। वहां मौजूद लोग उसका आनंद लेते रहे। वहीं घाट पर जलते दीप मानों देवलोक सा छठा बिखेर दिया। इस मौके पर राहुल दुबे, दुर्गेश तिवारी, श्यामजी सेठ, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु सेठ, कमला शंकर मिश्र, राम कैलाश तिवारी, बसंत लाल गौड़, संजय सिंह चैहान, मिश्री लाल, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *