Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान के विजन डॉक्यूमेंट निर्माण को लेकर हुई बैठक
BHADOHI NEWS: समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान के विजन डॉक्यूमेंट निर्माण के लिए सीडीओ बालगोविंद शुक्ल व एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने विकास भवन सभागार में बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जनपद से अधिकाधिक सुझाव पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ ने जनपदवासियों को जागरूक किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज देश के ग्रोथ इंजन के रूप में विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प आवश्यक है। विकसित उत्तर प्रदेश /2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके अमूल्य सुझाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप सभी के सुझाव ‘समर्थ उत्तर प्रदेश की संकल्पना की पूर्णता में ‘मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट /2047 जनभागीदारी से ही निर्माण होगा। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का सपना केवल सरकार का ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का साझा लक्ष्य है। एडीएम ने विजन डॉक्यूमेंट/2047 के निर्माण के लिए जनपदवासियों से विशेषकर जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारिक संगठनों, मीडिया बन्धुओं सहित प्रत्येक परिवार से सुझाव देने का अपील किया है। हर परिवार सीधे सरकार तक अपने सुझाव क्यूआर कोड अथवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देने का कष्ट करें। सुझाव सबमिट करने पर शासन द्वारा ऑनलाईन सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। चयनित सुझावों को जनपद व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ.संतोष चक, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त स्वत रोजगार अनुराग राय, डीपीआरओ संजय मिश्र, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए विकास चैधरी, समस्त बीडीओ की उपस्थिति सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।