Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मिशन शक्ति फेस 5.0 व साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया सेमराधनाथ धाम में कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: मिशन शक्ति फेस 5.0 व साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोइरौना रामनगीना यादव ने अपने पुलिस टीम के साथ सेमराधनाथ धाम में आमजनमानस व श्रद्धालुओं को जागरुक किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने रामनगीना यादव ने बताया कि यदि आप के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओटीपी इत्यादि निजी जानकारी मांगे तो न दे। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ यदि इस तरह का साईबर फ्राड हो जाता है तो वे तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। तत्पश्चात नजदिकी थाने के साइबर हेल्पडेस्क या जनपदीय साईबर थाना पुलिस पर प्रार्थना पत्र दें। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल करते हुए विशेष सावधानी बरतने तथा अनजान नंबर से भेजें गए लिंक इत्यादि को न खोलने के लिए बताया गया। व्हाट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से पैसे की मांग करना, अनचाहे लिंक भेज कर मोबाइल हैक करना अथवा वित्तीय फ्रॉड होने की दशा में हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 1076, 1098 व 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया।