मां चंडिका धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

MIRZAPUR NEWS: (अभय कुमार त्रिपाठी) पड़री थाना क्षेत्र में स्थित मां चंडिका धाम में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया और फिर मां चंडिका देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे दर्शन करने आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पूरे दिन दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम शांतिपूर्वक चलता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *