Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) वादिनी निवासिनी ग्राम ललभरिया खादर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि उनकी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को विपक्षी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना पचपेड़वा बलरामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना-पत्र दिया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0185/2025 धारा- 137(2)/87 बी0एन0एस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई नाबालिग गुमशुदा की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डा0श्री जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेड़वा के नेतृत्व में दिनांक- 05.11.2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 185/25 धारा 137(2)/87/61(2)/127(4)/142 बीएनएस व 5/16/17 पाक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1. फूलचन्द कनौजिया पुत्र गोरखनाथ 2. निरही पत्नी फूलचन्द नि0गण ग्राम गौराभारी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को ग्राम गौराभारी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।