Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान व अजित कुमार जैन की अध्यक्षता एवं तीर्थ मंत्री खुशाल जैन के संयोजन में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विशुद्धोदय तीर्थ प्यावलजी में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्रीमति ममता – प्रदीप जैन चैनू को प्राप्त हुआ। सौधर्म इन्द्र के रूप में विनोद चौधरी, ईशान इन्द्र के रूप में अनिल जैन ललितपुर, सानतकुमार इन्द्र के रूप में एंजि सतीशचंद जैन, माहेन्द्र इन्द्र के रूप में खुशाल जैन ने श्रीजी का जलाभिषेक किया। विश्वशांति की मंगलकामना के साथ राजीव जैन रेल्वे एवं राजकुमार जैन बरुआसागर ने श्रीजी के मस्तक पर शांतिधारा की। श्रीमति रानी जैन कटरा को अनुमोदना करने का सौभाग्य मिला। श्रीमति संतोष – ओमप्रकाश जैन ओरछा को जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। श्रीमति संगीता – विजय जैन पंचकुईया, प्रज्ञा – अमित, एंजि बालचंद जैन को चंवर समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रत्नत्रय फूलमाल का सौभाग्य विमल जैन सीपरी, संजय सिंघई, अजित जैन, राजेन्द्र जैन रेल्वे, ललित चौधरी सीपरी, सुनीता – उमेश सिंघई को मिला। महाआरती का सौभाग्य डॉ अभय जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले श्रावक – श्राविकाओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष अजित जैन, उपाध्यक्ष यूथप सर्राफ पिंकी, महामंत्री वरुण जैन, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश जैन अछरौनी, शिखरचंद जैन जल संस्थान, प्रमोद जैन बब्बा, मुकेश जैन वीडियो, देवव्रत जैन बबलू , आनन्द ड्योढीया, हुकुमचंद जैन दुमदुमा, विजय मिट्ठया, डॉ बिपिन जैन, अवधेश जैन सोनू, प्रवीण कासलीवाल, दीपक रेल्वे, शगुनचंद जैन, महेन्द्र रेल्वे, अनिल जैन दीनदयालनगर, रवि कंधारी, सुनील जैन, मुकेश मुंगावली, शुभम जैरी, प्रदीप वर्धमान, रविन्द्र कामरेड, जितेन्द्र जैन रज्जू, विकास जैन करगुंवा, नीलेश जैन, सुकमाल जैन खरों, राकेश जैन, सत्येंद्र जैन, श्रीमति प्रभा मिट्ठया, विद्या जैन, विनोदकुमारी जैन, श्वेता जैन, रुचि जैन, सरिता सिंघई, कल्पना जैन, सारिका सिंघई, सरिता जैन, ममता जैन, संजना सर्राफ, सिद्धि जैन, शीशम सर्राफ, प्रगति जैन, राखी जैन, मैत्री सर्राफ, नुमानसी जैन, मानवी जैन सहित अनेकों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहीं। मंगलाचरण सौरभ जैन बैंक एवं संचालन पंचायत महामंत्री वरुण जैन एवं चातुर्मास महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार प्यावलजी तीर्थ मंत्री खुशाल जैन ने व्यक्त किया।