Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली, ग्वालियर में स्वच्छता पखवाडे के तहत मुख्य कारखाना प्रबंधक शिवाजी कदम के निर्देशानुसार कारखाने के स्क्रैप यार्ड एंव आस-पास की साफ-सफाई का कार्य किया गया था, जिसके तहत लगभग 10 साल से स्क्रैप यार्ड एंव आस-पास में बिखरे हुए लगभग 300 मीट्रिक टन अनुपयोगी स्क्रैप, जो कि मौसम एंव विभिन्न कारणों से खराब हो गये थे, उनको एकत्रित किया गया एंव उनके ऑक्शन से संबंधित प्रक्रिया 03 नवंबर को झांसी मण्डल द्वारा की गई. यह स्क्रैप एक करोड पन्द्रह लाख रुपये में बेचा गया। समय सीमा के अन्दर स्क्रैप लॉट बनाने में कारखाने के सभी अधिकारी तथा सबन्धित पर्यवेक्षकों का भरपूर योगदान रहा। रेलवे को उपरोक्त रिकॉर्ड उपलब्धि के लिए उत्तर मध्य रेलवे के सुनील कुमार भारती प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एंव रजनीश बंसल मुख्य कारखाना इंजीनियर के दिशा-निर्देश एंव स्थानीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।