राजकीय इंटर कालेज के डा० प्रदीप श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं विवेक कुमार अग्रवाल सचिव बने

JHANSI NEWS: राजकीय इण्टर कॉलेज, पुरातन छात्र संगठन, झांसी की कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संरक्षक डा० अशोक सक्सेना के संरक्षण में सत्र 2025 – 26 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा० प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव विवेक कुमार अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल एवं संयुक्त कोषाध्यक्ष संदीप द्विवेदी को सर्व सम्मति से चुना गया ।  सभी नव चयनित दायित्व धारियों को बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सभा में विनय अग्रवाल, एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, अरविन्द दुबे, पंकज मेहरोत्रा, सुनील सोनी, पवन नैयर, मानस मधुर, राकेश पाठक, आशीष दुबे, विजय अग्रवाल, ई. मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *