Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद, जालौन की आयामिक बैठक संपन्न हुई। जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजनों ने उपकरण वितरण, आवेदन प्रक्रिया एवं विभागीय उदासीनता से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से रखीं। दिव्यांगों ने कहा कि विभाग में अब ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाते, जिससे दूर-दराज़ के आवेदकों को विशेष कठिनाई होती है।परिषद के संस्थापक अजय सिंह ने आश्वस्त किया कि जिले के किसी भी दिव्यांग को अधिकार दिलाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आगामी 3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।बैठक में संगठन विस्तार हेतु भारत विश्वकर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष डकोर), एजाज (नगर अध्यक्ष कालपी), राम प्रताप सोनी (नगर अध्यक्ष उरई), समय सिंह (आम पंचायत अध्यक्ष), विवेक श्रीवास्तव (तहसील अध्यक्ष ऊर्ख) को नियुक्त किया गया। सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने निष्काम भाव से दिव्यांगजनों की सेवा की शपथ ली।अध्यक्षता महेन्द्र सिंह कुशवाहा ने करते हुए मौजूद सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और संगठित होकर आगे चलने का आह्वान किया। बैठक में रामप्रताप सेंगर, भारत सिंह, कमलेश सोनी, लक्ष्मीनारायण, बाबूराम, प्रवीण कुमार, विशाल, चंद्रशेखर, दिनेश निराला, मानसिंह, पिंटू, बलराम सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।