युवक ने देशी कट्टे से खुद को मारी गोली मौत

JALAUN NEWS: डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा के रहने वाली रामपाल (30) पुत्र बहादुर के रूप में हुई है। वह झांसी जनपद के एरच में एक प्लांट में काम करता था। बताया जा रहा है कि रामपाल शराब का सेवन भी करता था मंगलवार रात जब परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, तब रामपाल घर में अकेला था। इसी दौरान उसने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां रामपाल फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर डकोर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।मृतक रामपाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *