मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 964 जोड़ों का होगा विवाह समारोह*

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
JALAUN NEWS: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 06 नवम्बर 2025 को विशिष्ट मंडी, कालपी रोड उरई में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 964 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोड़ों को प्रातः 8:00 बजे तक स्थल पर पहुंचकर अपना वैवाहिक सामग्री (चुनरी, पायलग व फेटा) प्राप्त करना होगा। इसके उपरांत बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। उपस्थित जोड़ों को ऑनलाइन पंजीकरण के पश्चात भोजन व नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा जोड़ों एवं परिजनों के बैठने, भोजन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बिना बायोमैट्रिक उपस्थिति के कोई भी जोड़ा विवाह या योजना का लाभ प्राप्त नहीं करेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *