श्री खाटू श्याम जागरण में झूमे श्रद्धालु

SAHARANPUR NEWS: श्री दुर्गा हनुमान खाटू श्याम मंदिर समिति के तत्वावधान में बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर श्याम संकीर्तन जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी पवन गोयल ने फीता काट कर किया। इसके अलावा पूजन डॉ नमन शर्मा, ज्योति प्रज्ज्वलित श्रवण तायल व पुष्प अर्पण मुकुल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर दयाराम चंचल एंड पार्टी के कलाकार विशु सालगोतरा ने तीन बान के धारी-हारा हूं बाबा मुझको तेरा सहारा-सब तेरो है सरकार मेरा तो कुछ भी नही-काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन तू दिलदार है। गायिका वर्षा रागिनी ने कुछ ऐसा इन्तजाम हो जाये, बोलो बोलो प्रेमियों शाम बाबा की जय, सखी में खाटू जाउंगी आदि भजनो पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम मे दीपक गुप्ता, विपिन हांडा, जयपाल वालिया, लक्ष्मी चंद, अनिल शर्मा, मुकेश माहेश्वरी, नरेश राठी, प्रवीण, टीटू माहेश्वरी, मोहित गोयल, कपिल तायल, हरिमोहन, संजीव विश्वकर्मा, गौरव त्यागी, कपिल डाबर, हेमंत अरोड़ा, अमित गर्ग, शशांक, राजेंद्र कुमार, प्रेम, गौरा, गंगा राम,जितेंद्र,संजीव पंडित, आयुष आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *