डीएम-एसपी ने प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेका, दी प्रकाश पर्व की बधाई

लंगर सेवा में शामिल हुए डीएम-एसपी, श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद : सादगी से जीता सबका दिल
LAKHIMPUR KHERI NEWS: बुधवार को श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने हाथीपुर स्थिति गुरूद्धारा श्री गुरू सिंह सभा पहुंचकर मत्था टेका और जिले की प्रगति, उन्नति एवं लोककल्याण के लिए अरदास की। इस दौरान उन्हें सरोपा भेंट किया गया।
इस मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरू नानक देव जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ हमें जीवन में करुणा, विनम्रता और समरसता का संदेश देती हैं। उन्होनें कहा कि गुरू नानक देव के त्याग बलिदान और देश के लिए समर्पण से प्रेरणा ले और उनके बताए रास्ते पर चले। सिख समाज वीरता और मेहनत का पर्याय है। उन्होनें देश को समृद्ध बनाने में बड़ा योगदान दिया है। डीएम ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से सभी जनपदवासियों के घरों में सुख एवं शांति बनी रहे। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आपके बीच आकर सुखद अनुभूति हो रही है। गुरु नानक देव जी महराज के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने जनपदवासियों के मंगल व कल्याण के लिए कामना की। डीएम  एसपी ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी प्रसाद परोसा और लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार कुलवंत सिंह खैरा, गुरजीत सिंह जुनेजा, लखविन्दर सिंह काहलो, रंजीत सिंघ ढिल्लो, पाल सिंह, जरनैल सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *