Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बालक वर्ग में अंडर 17 देवकली 19 में सेंट जॉन चैम्पियन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के पांचवे दिन खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि प्राचार्या सरस्वती विद्या निकेतन प्रा० मधु त्रिपाठी ,विशिष्ट अतिथि प्रो० सी जी एन पी जी कालेज डा० प्रमोद दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ,सुधीर गुप्ता श्री खाटू श्याम परिवार ,समाजसेवी पिंकी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा,प्रधानाचार्य कस्तूरबा विद्यालय संसारपुर निशी पाण्डेय ,हॉकी खिलाड़ी इसरार उल्ला खान एवं गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तदुपरांत गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,” गोला खेल महोत्सव में नगर के सामाजिक ,शैक्षणिक ,व्यापारिक तथा धार्मिक समितियों का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। सभी को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए इससे बच्चों में शारीरिक तथा मानसिक विकास विकास होता है। मुख्य अतिथि प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ,” खेलों से तन-मन स्वस्थ रहता है। इसके बाद मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों ने खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय कर पहला मैच अंडर -17 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय बांकेगंज और सेंट जॉन गोला के मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें सेंट जांच की टीम ने 5-2 से विजय रही l आज का दूसरा मैच केजीबीवी कुंभी और देवकली के मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें देवकली ने11-0 से विजय रही l अंडर -19 बालिका सी जी एन पीजी कॉलेज गोला और सेंट जॉन्स गोला के मध्य प्रारंभ हुआ 05-05 से बराबर रही और अतिरिक्त समय दोनों टीमों को दिया गया 09- 07 विजय रही l अंडर – 19 बालक वर्ग कृषक समाज क्लब गोला और लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज गोला के मध्य प्रारंभ हुआ l जिसमे कृषक समाज क्लब ने 02-01 से विजय रही l अंडर – 19 बालिका वर्ग फाइनल मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और सीजी एनपीजी कॉलेज गोला के मध्य प्रारंभ हुआ दोनों ही टीम खेल समय तक बराबर नहीं है दोनों टीमों को दो-दो मिनट का अतिरिक्त समय देकर02-01 से सी जी एन पी जी गोला विजय रही l अंडर -17 बालिका वर्ग फाइनल मैच सेंट जॉन्स गोला और देवकली के मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें देवकली 09-0 से विजयी रही। अंडर 17 बालक वर्ग फाइनल मैच देवकली और चैलेंजर्स के मध्य हुआ जिसमें देवकली 18-0 विजयी रहा।bअंडर 19 बालक वर्ग फाइनल मैच लाल बहादुर शास्त्री और सेंट जॉस के मध्य खेला गया जिसमें सेंट जॉन 10-3 विजयी रहा मैच रेफरी ऋषिकेश पाण्डेय, निधि एवं टेक्निकल टेवल पर राजर्षि शुक्ला रहे। इस अवसर पर सभासद सौरभ तिवारी, सुफियान खान,डी पी एम विक्रांत वर्मा, प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री दिनेश यादव ,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जे ई आदर्श मिश्रा ,विमलेश वर्मा, अंकित गुप्ता, अवधेश कुमार ,मनोज बाथम ,हिमांशु सिंह तोमर,संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।