वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर तैयारी की जानकारी दी गई

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ब्लॉक सभागार मे आगामी वर्ष के लिए वृक्षारोपण महा अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वन विभाग के अधिकारी और बी डीओ मोहम्मदी और पसगवां मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, रोहित श्रीवास्तव की टीम ने कृषि वानिकी पौधशाला के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को पौधशाला और पौध लगाने की जानकारी देते हुए उसकी तैयारी करने की विधि को समझाया गया है। जिससे आगामी वर्ष में लगने वाली पौध कैसे संवर्धन और संरक्षण के लिए जानकारी दी गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *