बंद घर में हुई चोरी को लेकर व्यापार मंडल पलिया नवागत सीओ से मिले, मिला आश्वासन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ रामचंद्र गुप्ता 29 अक्टूबर 2025 को हुई चोरी की घटना को लेकर उनकी पत्नी गोदावरी गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता के साथ क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और जल्द से जल्द हुई चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही और साथ ही साथ नगर में पुलिस गस्त बढ़ाने के लिए भी कहा जिसमें क्षेत्राधिकार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा होगा और पलिया में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी इस वार्ता के दौरान महामंत्री जसवीर फ्लोरा , तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त सिंघल, उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा रमेश बाजपेई फिरोज खान, के साथ व्यापारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *