पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ की नौवें दिन हुई पूर्णाहुति

SONBHADRA NEWS: अयोध्या के नंदीग्राम भरतकुंड में बुधवार को नौवें दिन पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति हो गई। अयोध्या मणिराम छावनी के महंत कमलनयन दास  महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी  महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी राम जन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास  महाराज के आशीर्वाद से पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज का आयोजन हुआ। आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र , योगेश तिवारी, कौशल तिवारी व निर्भय शुक्ला द्वारा पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *