Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS भदोही के सालिमपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक शव दो टुकड़े में मिला। यह ट्रैक भदोही रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक से कुछ दूरी पर स्थित है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा पुत्र केशव विश्वकर्मा निवासी बड़ा रयाँ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनू विश्वकर्मा अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई विवाहित है। सोनू जीवन धारा हॉस्पिटल के सामने एक पार्ट्स की दुकान पर हेल्पर के रूप में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह शौच लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा । राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सालिमपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर शव को दो हिस्सों में बटा हुआ पाया गया। जिसमें प्रथम दृष्टियां यह प्रतीत होती है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोनू का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का संभावित रूप मान रही है। हालांकि मौत की वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम सा छा गया। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की विस्तृत जांच शुरू करती है।