करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: दुकान में विद्युत तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों ने पीएम के बाद गुरूवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी पचीस वर्षीय गोलू जायसवाल पुत्र स्व0 शंभूनाथ जायसवाल बीते बुधवार को अमेठी जनपद के नन्द महल गौरीगंज में आयोजित मेले में मिठाई की दुकान लगाया था। जहां दुकान में विद्युत सप्लाई को लेकर तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से गोलू जायसवाल की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। पीएम के बाद परिजनों ने गुरूवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर सांगीपुर पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *