राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घर-घर सम्पर्क अभियान

हिंदू परिवारों में पहुंचकर दिया संघ शताब्दी वर्ष का संदेश
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर प्रतापगढ़ नगर के रूपापुर बस्ती में स्वयंसेवकों ने व्यापक घर-घर संपर्क अभियान किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ रूपापुर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करके किया गया। 5 नवंबर से 30 नवंबर तक घर-घर संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की उपलब्धि तथा पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन स्वदेशी स्वःका भाव,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य प्रत्येक घर-घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। इसके अंतर्गत संघ शताब्दी वर्ष का पत्रक तथा पुस्तिकाएं वितरित की गई। जिससे कि भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया जा सके तथा समाज में फैली विकृतियों को समाप्त किया जा सके। सम्पर्क अभियान के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने लोगों से चर्चा की।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष द्वारा बस्ती में शिक्षक श्रेणी, चिकित्सकश्रेणी,मातृशक्ति, साहित्यकार, पत्रकार, व्यवसाई, अधिवक्ता,कर्मचारी आदि से विशेष रूप से गृह संपर्क किया गया।इस अवसर पर विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रवीण, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर, गृह संपर्क अभियान के सह समायोजक अजीत, सह नगर कार्यवाह सुमित, नगर सम्पर्क प्रमुख धीरज, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत उपाध्यक बृजलाल, अनिल, भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश गुप्ता, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश, वेद प्रकाश, प्रिया त्रिपाठी, विपिन, विनोद शर्मा, अवनीश, आरव मिश्र, रमेश पटेल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *