Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर के आईटीआई रोड स्थित जगन्नाथ सिंह की कोठी में गुरुवार को शिमला वूलन मेला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व व्यापारी मौजूद रहे।
मेला संचालक राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही हर साल की तरह इस बार भी गर्म कपड़ों का यह मेला लगाया गया है। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए हर प्रकार के ऊनी कपड़े जैसे — कंबल, साल, स्टॉल, कार्डिगन, जैकेट, जेंट्स सूट, सदरी, कुर्ती आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मेले में गुणवत्ता वाले ऊनी कपड़े वाजिब दामों पर उपलब्ध हैं ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर सकें। मेला प्रतिदिन सुबह से शाम तक खुला रहेगा। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल सिंह, सरवन कुमार, किशन, आनंद, कपूर सिंह, पवन, सूरज, अमित और अफसर सिद्दीकी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।