Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव बोले कि एक रक्तदान से चार जीवन बचाए जा सकते हैं
FATEHPUR NEWS: गुरुवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन फतेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण व रक्तदान जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित हुआ। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सीपीआर एक ऐसी तकनीक है, जिससे किसी व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुक जाने की स्थिति में उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को सीपीआर देते समय 30 बार छाती पर दबाव और दो बार मुंह से सांस देनी चाहिए, वहीं एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को 15 बार दबाव और दो बार सांस दी जाती है। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखी जाती है जब तक हृदय की धड़कन वापस शुरू न हो जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान भी मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है और एक रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. अनुराग ने डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार मिश्र (सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी, डायट), अजीत सिंह (सचिव), चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) सहित अन्य शिक्षक, प्रशिक्षु और रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।