Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सर्वर की तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी
FATEHPUR NEWS: शहर के प्रधान डाकघर में पिछले चार दिनों से स्पीड पोस्ट सेवा पूरी तरह ठप है। सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण डाकघर में स्पीड पोस्ट से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। हालांकि अन्य डाक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।
डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं ने बताया कि जरूरी दस्तावेज, आवेदन पत्र और पार्सल भेजने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को रोजाना डाकघर से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे के कॉलेज एडमिशन से जुड़े दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेजने की कोशिश की, लेकिन सर्वर बंद होने से काम नहीं हो सका। डाक विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी टीम को समस्या की जानकारी भेज दी गई है और जल्द ही सर्वर को सामान्य रूप से बहाल किए जाने की संभावना है। उधर, उपभोक्ताओं ने विभाग से आग्रह किया है कि इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियों को जल्द दूर करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि जरूरी कार्य प्रभावित न हों।