Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसओजी, इंटेलिजेंस विंग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, तमंचा, कारतूस और लूटा गया पैसा बरामद
FATEHPUR NEWS: aपुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत इंटेलिजेंस विंग, एसओजी और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹14,600 की लूटी गई नकदी, एक मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस (315 बोर) और घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिजान जाफरी पुत्र साजिद जाफरी (निवासी ग्राम अस्ती, थाना कोतवाली) और सुशील कुमार पुत्र दयाराम लोधी (निवासी बड़ी बाजार खजुहा, थाना बिंदकी) के रूप में हुई है। दोनों को बकंधा भट्टा के पास थाना कोतवाली क्षेत्र से 05 नवंबर की शाम करीब 7:46 बजे गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 439/2025, धारा 309(4)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत दर्ज लूट की घटना के खुलासे के क्रम में की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव, और इंटेलिजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। टीमों में उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।