Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक पीड़ित का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी को पड़ोस गांव का एक व्यक्ति अपने भाभी के साथ मिलकर अगवा कर लिया है , पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है , पुलिस ने युवक व उसकी भाभी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को घर पर अकेली थी , तभी पड़ोस के गांव का एक युवक अपने भाभी के सहयोग से उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और अगवा कर भगा ले गया , काफी खोजबीन के बाद पीड़ित अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस खोजवापुर गांव निवासी शिव रतन पुत्र छेदी लाल व उसकी भाभी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।