बैनामा कराने से खफा विपक्षियों ने मारपीट कर दी धमकी, सात की विरोध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना के खोराब निवासी दिलशाद पुत्र स्व मो गफ्फार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भाभी सना बानो पत्नी रईस अहमद व लुबना बानो पत्नी मो ताज दोनों ने मिलकर मध्यप्रदेश के कालरी के इकलहरा निवासी नजीर व नजर से 30 अक्टूबर को जमीन का बैनामा कराया था , इस बात से खफा विपक्षी पूरे गांव में घूम घूमकर गाली गलौच कर रहे थे , दिलशाद का आरोप है कि 31 अक्टूबर को वह अब्बास के साथ जुमा की नमाज पढ़ने गया था इस दौरान आधा दर्जन से अधिक विपक्षी जान से मारने की नियत से हमला कर और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे , नमाज पढ रहे लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया । पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने एकलाख अहमद , अंसार अहमद , इम्तेयाज, अखमल , अरशद , अनवार , इरफान के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *