Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शक्ति पीट कड़ा धाम के कुबरी घाट में गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग सोहन लाल श्रम माली का कार्यक्रम के आयोजक गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने समिति के लोगो के साथ फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेट कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान कमालपुर स्थित छेदीलाल राजाराम इंटर कॉलेज व यूबीएस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने ढोल ताशे के साथ सलामी देकर राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया । तत्पश्चात कुबरी घाट किनारे पुरोहितों ने राज्यमंत्री को पूजा हवन के बाद दीपदान व गंगा आरती कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत व भजन कीर्तन की प्रस्तुति से मौजूद अतिथियों का मन मोह लिया । इस दौरान राज्यमंत्री ने गंगा पूजा, आरती के बाद दीपदान करते हुए गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने तथा रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले यूबीएस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को स्मृति चिन्ह , अंगवस्त्र व प्रशस्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय , उपाध्यक्ष अंजना पाण्डेय , यूबीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक निलेश साहू , डीएफओ पंकज शुक्ला , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कुमार , क्षेत्रीय वन अधिकारी सिराथू निखलेश चौरसिया , जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी अश्वनी कुमार , सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी , कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय, वन दरोगा मनोज कुमार सहित दीपक शुक्ल , गोलू मिश्रा , जनार्दन पंडा , घनश्याम सिंह , रंजीत , मनीष , पंकज निषाद , श्यामू गंगा वासी , अंश पाण्डेय , अनी पाण्डेय , गोताखोर मकबूल, मां मेराज , कौसर आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार विश्वकर्मा ने किया ।