आईसीटी शिक्षक आधारित जिला स्तरीय  प्रतियोगिता ने आनंद व रूपाली प्रथम

KAUSHAMBI NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर  में गुरुवार को प्राथमिक,  उच्च प्राथमिक व  माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की जिला स्तरीय  प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य निधि शुक्ला  की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य डिजिटल इंडिया में कक्षा शिक्षण में आईसीटी के अधिकतम प्रयोग पर बल देना था। शिक्षकों के द्वारा आईसीटी के माध्यम से बच्चों के शिक्षण संप्रति में वृद्धि के लिए किए गए नवाचारों का मूल्यांकन करना था। मूल्यांकन का आधार छात्रों के नामांकन  व  उपस्थिति में वृद्धि और  दीक्षा पोर्टल का प्रयोग करने , आदि के द्वारा शिक्षकों की प्रतिभा का आकलन  किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ रविंद्र कुमार हेड ऑफ डिपार्टमेंट टेवा,कौशांबी और  रुद्र कुमार गौतम प्रधानाचार्य आईटीआई मंझनपुर ने  पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आनंद कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चायल विकासखंड चायल, द्वितीय स्थान  संतलाल दिवाकर सहायक अध्यापक पीएमश्री विद्यालय रकसरई विकासखंड कौशांबी और तृतीय स्थान  रामबाबू तिवारी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पुराना खोपा विकासखंड नेवादा  महिला वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी रूपाली सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दीवर विकासखंड मंझनपुर, द्वितीय स्थान  शालिनी सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर विकासखंड सिराथू व तृतीय स्थान  उषा देवी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयद सरावा विकासखंड मूरतगंज का चयन किया गया।  कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता डॉ नरेंद्र कुमार,  सुरेश चंद्र मिश्रा साहित  समस्त डायट प्रवक्ता उपस्थित रहे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *