Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने आज ग्राम-थोन में आयोजित महिला संवाद, महिला जनसुनवाई एवं महिला चौपाल में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किया. जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैण्डपम्प, शौचालय, विद्युत, राशनकार्ड सहित विभिन्न प्रकार की कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चौपाल में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार मनोज वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी भावेश शुक्ला एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।