बसपा नेता को दी गई श्रद्धांजलि

KUSHINAGAR NEWS: नगर के आंबेडकर मार्केट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बहुजन समाज के वयोवृद्ध नेता खदेरू प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बताते चलें कि विगत 31 अक्टूबर को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने उनके साथ बीते दिनों की यादों का जिक्र करते हुए कहा कि श्री प्रसाद जुझारू व्यक्तित्व और दूरदर्शी विचारों के धनी थे,वे जीवन पर्यन्त शोषितों वंचितों के हक़ के संघर्ष करते रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री प्रसाद सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे,दलित ,पिछड़ों और सर्वसमाज के लोगों उनकी लोकप्रियता इस बात को दर्शाती है कि वह सभी के प्रिय थे। इस कार्यक्रम में बसपा के मण्डल प्रभारी असगर अली ,आनंद दुबे,कांग्रेसी नेता अजय जायसवाल,छट्ठू प्रसाद निराला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर रोशनलाल भारती,सुरेशचंद भारती, नौमी प्रसाद,विजय भारती, नरसिंह गौतम,राजेश कुशवाहा, अजमुद्दीन अंसारी, मोतीलाल चौधरी, नागेंद्र गौतम, शंभू गौतम, संदीप गौतम,अवधेश बौद्ध सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *